Advertisement

चालू वित्त वर्ष के 17 सितंबर तक मक्का लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन

सोनपुर मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट से रिकॉर्ड 200 रेक द्वारा मक्का की ढुलाई

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 17 सितंबर तक उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्का लदान के क्षेत्र में 46 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

मौजूदा वित्त वर्ष के 17 सितंबर तक सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट से रिकॉर्ड 200 रेक द्वारा 5 लाख 73 हज़ार टन से अधिक मक्का की ढुलाई की गई है। इससे रेलवे को लगभग सौ करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

सोनपुर मंडल के पीआरआई सुबोध कुमार ने 18 सितंबर को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रेक पॉइंट् सेमापुर से 48 रेक, कुर्शेला से 40 रेक, नौगछिया से 19 रेक, मानसी से 41 रेक, कटरिया से 19 रेक तथा खगड़िया से 33 रेक मक्का का लदान कर देश के विभिन्न इलाकों में भेजा गया है।

इससे रेलवे को लगभग 100 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह सब सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद के कुशल मार्गदर्शन एवं सीनियर डीसीएम रौशन कुमार के नेतृत्व में सोनपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा माल लदान में बढ़ोतरी के लिए किए गए कार्यों व प्रयासों तथा लोडिंग -अनलोडिंग की सुविधा, श्रमिकों के लिए उत्तम सुविधाएं, पहुंच मार्ग, उन्नयन शेड और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे को विकसित किए जाने का परिणाम है। यही कारण है कि सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लदान में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोनपुर रेल मंडल अपने क्षेत्र के व्यापारियों को माल लदान के लिए हर संभव सहायता और सुविधा प्रदान करता है। इसी का यह प्रमाण है कि मंडल क्षेत्र में मक्का लदान में आशातीत वृद्धि देखी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *