पहली बार मंदिर न्यास में एक महिला सदस्य शामिल
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के नव नियुक्त अध्यक्ष रणवीर नंदन ने बीते 24 जून को बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास के रिक्त दोनों पदों पर नियुक्ति कर दी है। यह पद हरिहरनाथ मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष पद से विनोद सिंह सम्राट एवं एक सदस्य दिनेश सहनी को हटाए जाने से रिक्त हुआ था।
जानकारी के अनुसार पहली बार हरिहरनाथ मंदिर न्यास में एक महिला सदस्य रुचिका सिंह को शामिल किया गया है, जिन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष नंदन ने बीते 24 जून को जारी अपने पत्रांक -368 के तहत यह आदेश जारी किया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर बिहार के प्राचीनतम और ऐतिहासिक मंदिरो में से एक है, जो सार्वजनिक धार्मिक न्यास के रूप में पर्षद में निबंधित है। जिसकी निबंधन क्रमांक-2096 है। इस न्यास की परिसम्पत्तियों की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं भगवान के पूजा-पाठ तथा राग-भोग के लिए बीते वर्ष 28 अगस्त 2024 को पर्षदीय अधिसूचना ज्ञापांक 1559 द्वारा न्यास समिति का गठन 5 वर्षों के लिया किया गया है।
ज्ञात हो कि न्यास समिति के सदस्यों का चरित्र सत्यापन और उनके निवास स्थान से संबंधित जानकारी की मांग स्थानीय थाना से की गयी है। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना से प्राप्त चरित्र सत्यापन में न्यास समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ विनोद सम्राट और सदस्य दिनेश सहनी पर प्रतिकूल टिप्पणी की गयी। उक्त के आलोक में बीते 10 जून को पर्षदीय पत्रांक 342 द्वारा विनोद कुमार सिंह उर्फ विनोद सम्राट एवं दिनेश सहनी को पर्षदीय अधिसूचना ज्ञापांक-1559 द्वारा गठित न्यास समिति से मुक्त कर दिया गया।
उक्त न्यास समिति के रिक्त हुए पद पर सोनपुर के ही मीना बाजार वार्ड क्रमांक-20 के व्हाईट हाउस रहिवासी महिला रूचिका सिंह एवं उर्वशी काम्प्लेक्स वार्ड क्रमांक-22 सिनेमा रोड हाजीपुर (वैशाली) रहिवासी स्व.नवल किशोर सिंह के पुत्र नन्देश कुमार को न्यास समिति के अवशिष्ट अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
![]()













Leave a Reply