Advertisement

सेल बोकारो में त्रैमासिक टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट संकार्य प्रभाग के अंतर्गत टेक्निकल सेल विभाग द्वारा संकलित त्रैमासिक टेक्निकल बुलेटिन के पहले अंक का विमोचन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त द्वारा 13 मार्च को किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त त्रैमासिक बुलेटिन में सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के अलावा प्लांट के अंदर और बाहर चल रही कई परियोजनाओं से संबंधित जानकारियाँ दी गई हैं। इसके अलावा बुलेटिन में प्लांट के विभिन्न विभागों में एकल स्रोत से खरीदे जा रहे पुर्जों और उपकरणों को प्रतिस्पर्धात्मक निविदा के माध्यम से खरीदने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाया गया है।

इस अवसर पर सेल बोकारो के मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) अजय कुमार के अलावा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा), मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल), मुख्य महाप्रबंधक (कोल्ड रोलिंग मिल्स), मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी), मुख्य महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने बुलेटिन के प्रथम अंक के सफल प्रकाशन के लिए पूरे टेक्निकल सेल को साधुवाद दी तथा भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंकों को और अधिक बेहतर एवं उपयोगी बनाने की सलाह दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *