Advertisement

गिरिडीह के कलाकारों की फ़िल्म ‘सपने साजन के’ रिलीज

— गिल्ली-डंडा का खेल एवं एकतरफा प्यार की है कहानी

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। झारखंडी खेल गिल्ली-डंडा पर आधारित एकतरफा प्यार की कहानी की फिल्म ‘सपने साजन के’ शुक्रवार को गिरिडीह के ऑरबिट और स्वर्ण सिनेमा हॉल में रिलीज की गई। गिरिडीह के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों की यह फ़िल्म खोरठा मिश्रित नागपुरी भाषा की है। आज यह फ़िल्म देखकर दर्शकों ने सराहा और कहा कि फ़िल्म साफ-सुथरी है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। सभी गाने कर्णप्रिय है।

होली गीत पर थिरकते कलाकार।

इस फ़िल्म के निर्माता गिरिडीह के प्रेम पासवान, दीपक पंडित व आशीष दास हैं। कहानी दीपक पंडित ने व निर्देशन आशीष दास ने किया है। फ़िल्म के हीरो रांची के सतीश सहदेव, गिरिडीह के प्रदीप राजा व अक्षयराज हैं। हीरोइन रांची की अनुष्का सोनी, चंदा मेहरा व दीपशिखा हैं।

रोमांटिक गाने पर हीरो अक्षयराज व हीरोइन दीपशिखा।

एक्शन डायरेक्शन मुम्बई के राजू दास ने किया है। फ़िल्म में सुपरहिट खोरठा गाना ‘चल गे गंगिया डुबकी लगैबय गंगा के पानी में’ को शामिल किया गया है, जिसे बहुत ही अच्छे तरीके से फिल्माया गया है। इसके अलावा फिल्म में करमा, भक्ति व रोमांटिक गाने भी पिरोए गए हैं। फ़िल्म को बनाने में चार साल लगे, जिसे झारखंड के कई खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *