Advertisement

दिवंगत इमरान अंसारी के परिजनों ने दिया थाना के शमक्ष धरना

आश्वासन के बाद परिजनों का धरना समाप्त

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। दिवंगत इमरान अंसारी की पत्नी समेत परिजनों ने इंसाफ की मांग करते हुए 28 नवंबर को महुआटांड़ थाना के शमक्ष धरना दिया। थाना प्रभारी ने आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में महुआटांड थाना कद धवैया पंचायत रहिवासी इमरान अंसारी को बीते 6 अक्टूबर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैल गया था एवं पूरा क्षेत्र एक तरह से छावनी में तब्दील हो गया था। तब प्रशासन के पहल पर स्थिति सामान्य हुई थी।

तत्काल पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किंतु अभी भी कई अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पर परिजनों ने महुआडांड़ थाना में 15 नवंबर को धरना पर बैठने की बात कही थी, किंतु पुलिस द्वारा भरोसा दिया गया था कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक के परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं। इसी कारण 28 नवंबर को महुआडांड़ थाना परिसर के शमक्ष मृतक के परिजन दर्जनों रहिवासियों के साथ धरना पर बैठ गए। घटना को पुलिस मृतक के अवैध संबंध से जोड़कर देखती रही है।

इस संबंध में महुआटांड़ थाना प्रभारी यमुना गुप्ता ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का काम करेगी। थाना प्रभारी के इस आश्वासन के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *