Advertisement

गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में पूर्वाभ्यास परेड का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 24 जनवरी को रिहर्सल परेड किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास का 24 जनवरी को निरीक्षण किया। परेड में 8 प्लाटून शामिल हुए। बताया जाता है कि उक्त परेड पूर्वाभ्यास में जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी पेटरवार, कस्तूरबा गांधी गोमिया एवं पुलिस बल द्वारा परेड अभ्यास किया गया।

ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इधर, गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तेनुघाट स्थित चिल्ड्रेन पार्क मैदान की रंगाई-पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का आज जायजा लिया गया है। सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया।मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार सहित उपरोक्त विधालयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *