एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के नेतृत्व में 25 जून को ऑफिसर्स क्लब कथारा में क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार जबकि संचालन सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सूरज प्रताप सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित एसएससी सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण विंदूओ पर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया।एसीसी सदस्यों द्वारा कोलियरी क्षेत्र में साफ पेयजल की व्यवस्था करने, अस्पतालों में चिकित्सकों व पारा-मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने, संवेदनशील पदों पर शेष बचे कर्मियों का टेबल ट्रांसफर करने, कथारा वाशरी में वर्षो से खराब हो रहे स्क्रैप को हटाकर उक्त स्थल का उपयोग करने, कॉलोनीयों में वाटर सप्लाई को दुरुस्त करने, सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, विद्युत विभाग में इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर आदि की व्यवस्था करने, बिजली कटौती को कम करने, कर्मियों का प्रमोशन समय से करने, सेफ्टी के साथ खदान क्षेत्र में कार्य करने, ट्रांसफार्मर में ओवरलोड को समय समय पर चेक करने तथा हिटिंग की स्थिति की जांच कर ट्रांफरमर का पैनल व् ऑयल चेक करने, संडे पीएचडी सभी को बांट कर देने आदि की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि कथारा क्षेत्र उत्पादन उत्पादकता को लेकर काफी गंभीर रहा है। इसके अलावा कामगारों के वेलफेयर पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र द्वारा अब तक कुल 6 लाख 78 हजार 380 मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन पूर्ण कर लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले साल फरवरी मध्य तक क्षेत्र लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन को प्राप्त करेगा।
महाप्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र द्वारा अधिभार (ओबीआर) निष्पादन में 18 लाख 39 हजार 900 कयूबिक मीटर कर चुका है, जबकि 5 लाख 40 हजार 169 टन कोयला डिस्पैच किया गया है। उन्होंने बताया कि जारंगडीह में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के उपर धीमी गति से उत्पादन को लेकर उनके द्वारा 6.5 करोड़ का पेनल्टी लगाया गया, इसके बाद कंपनी धरातल पर आकर काम कर रही है। कहा कि अब कंपनी किसी की बाहनेबाजी बर्दास्त नहीं करेगी, इसलिए अब सबको काम करना होगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक के अलावा महाप्रबंधक ऑपरेशन सीबी तिवारी, महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार, विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके, विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार, विभागाध्यक्ष गुणवत्ता अजीत कुमार सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम एन राम, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, कथारा कोलियरी के प्रबंधक कृष्ण मुरारी, जारंगडीह के प्रबंधक एसके यादव, स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू के प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन गुरु प्रसाद मंडल, वित्त प्रबंधक जेपीएन सिंह, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, उप प्रबंधक असैनिक मो. फिरदौश, जबकि क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य बालेश्वर गोप, पीके जयसवाल, इकबाल अहमद, मथुरा सिंह यादव, कामोद प्रसाद, पी के विश्वास, विजय कुमार सिंह, सचिन कुमार, राजू स्वामी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply