Advertisement

नव वर्ष में होगा रील्स क्रिएटर अवॉर्ड शो का आयोजन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। मायानगरी मुंबई के डीएलजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा वेलकम भोजपुरी होली के सफल आयोजन के बाद नव वर्ष 2025 में रील्स क्रिएटर अवॉर्ड शो का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी घोषणा हो चुकी है। जल्द ही कार्यक्रम स्थल के साथ अन्य जानकारी दी जाएगी।

आयोजक दीपक भोजपुरिया ने बताया कि वेलकम भोजपुरी होली के सफल आयोजन से प्रेरित होकर उन्होंने नव वर्ष 2025 में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। रील्स क्रिएटर अवॉर्ड शो में विशेष कर इनफ्लुएंसर नजर आयेंगे। वहीं फिल्म जगत के स्टार्स भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर जेएलजी बिल्डर, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत हैं। जबकि, कार्यक्रम सहयोगी आशीष गुप्ता एवं बिट्टू शाह हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *