Advertisement

सोनपुर मंडल में पकड़े गए कुल 4,32,864 बेटिकट यात्री से ₹29,21,34,488 की वसूली

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल में सत्र 2025-26 में अबतक कुल 4,32,864 यात्रियों को बिना टिकट/बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जिससे ₹29,21,34,488 (उनतीस करोड़ इक्कीस लाख चौंतीस हजार चार सौ अठासी रुपये) की राशि जुर्माने के रूप में रेल राजस्व के रूप में
प्राप्त हुई।

यह सोनपुर रेल मंडल की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की। इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया।
अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।

जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल मे बीते 15 अक्टूबर को व्यापक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गई। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 2941 यात्रियों से ₹18,66,625/- (अठारह लाख छियासठ हज़ार छह सौ पच्चीस रुपये) की राशि जुर्माने के रूप में प्राप्त किया गया।

यह कार्यवाही मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर की गई। बताया गया कि सत्र 2025-26 में अबतक कुल 4,32,864 यात्रियों को बिना टिकट/बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिससे ₹29,21,34,488 (उनतीस करोड़ इक्कीस लाख चौंतीस हजार चार सौ अठासी रुपये) की राशि जुर्माने के रूप में रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। यह सोनपुर मंडल की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की।

इस संयुक्त अभियान में रेल मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया। अभियान के दौरान रेल यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *