आदिवासी क्लब समिति सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर देगा बल-कपिलेश्वर दोंगो
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी पंचायत स्थित ज्ञान केन्द्र में आदिवासी क्लब गुवा समिति का 28 अक्टूबर को पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुण्डा मंगल पुरती ने की। मौके पर क्षेत्र के अनेक आदिवासी बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के नवीनीकरण का संकल्प लिया गया। पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो ने समाज में नशामुक्ति, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्लब समाज को रोजगार के क्षेत्र में भी जागरूक करेगा।
सुशील पुरती ने आगामी 6 से 9 नवंबर तक बड़ा बालजोड़ी (नोवामुंडी) में होने वाले षिरजोन 5.0 जनजातीय खेल महोत्सव में गुवा के रहिवासियों को शामिल होने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष लंकेश पुरती, उपाध्यक्ष अजय लकड़ा, सचिव मंगल दास पुरती, सह सचिव मंगल बिरूवा, कोषाध्यक्ष द्रौपदी हेस्सा और सह कोषाध्यक्ष जानो चातर शामिल हैं। बैठक के अंत में जोड़ीदार मुण्डा लंका पुरती ने समाज में एकता और प्रेमभाव बनाए रखने का संदेश दिया।
![]()













Leave a Reply