Advertisement

शिशु विकास विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन

तीसरी बार सचिव सुबोध सिंह पवार व् दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए अफजल अनीस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला के हद में बेरमो प्रखंड के शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार में 28 सितंबर को विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सुबोध सिंह पवार तीसरी बार सचिव चुने गए। वहीं अफजल अनीस दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।

उक्त बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नवीन कुमार पांडेय, सहायक सचिव जयनाथ तांती चुने गए, जबकि कमिटी सदस्यों में निदेशक राम अयोध्या सिंह, पदेन प्रधानाचार्य शशिबाला शर्मा, शिक्षक प्रतिनिधि रम्भा सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि प्रमोद प्रसाद मंडल, सदस्य हरिकृष्ण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कार्यालय प्रभारी मो.असलम सदस्य होंगे। कमेटी का कार्यकाल अगले तीन वर्षो का होगा।

इसके पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति ने विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक पद पर बहाली के लिए आए आवेदनों की समीक्षा की। तय हुआ कि जनवरी 2025 में होनेवाले बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। जबकि शिक्षकों के सेवा विस्तार की अधिकतम आयू 65 वर्ष होगी। इसके लिए हर वर्ष सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में समीक्षात्मक बैठक होगी। शिक्षकों का सेवा विस्तार उनके शारीरिक तथा मानसिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। संचालन अध्यक्ष अफजल अनीस तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय निदेशक राम अयोध्या सिंह ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *