Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढोरी खास कमेटी का पुनर्गठन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी खास कमेटी का पुनर्गठन 28 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय खास ढोरी में संपन्न हुई। बैठक के बाद क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव किया गया।

इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य आर इग्नेश और संगठन मंत्री शकील आलम उपस्थित थे। सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम और सचिव हीरालाल रविदास चुने गए।

इसके अलावा उपाध्यक्ष मनोहर रविदास, धर्मेंद्र कुमार, उदय नायक, सुखदेव तुरी, सहसचिव कुमार नीरज, केके मंडल, जीतन मिश्रा, अगाश राम, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सहित कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव कराया गया।

यहां केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष कुलदीप नोनिया और संचालन क्षेत्रिय सचिव विनय सिंह ने किया। मौके पर भुनेश्वर यादव, राजेश पासवान, वीरेंद्र गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *