Advertisement

शैक्षणिक भ्रमण से होता है बच्चों में वास्तविक ज्ञान-राजेश कुमार मंडल

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हॉस्पिटल चौक विष्णुगढ़ स्थित द एम्बिशन कोचिंग सेंटर के 8वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 80 छात्र-छात्रों द्वारा राजगीर, नालंदा तथा बोध गया का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

बिहार के नालंदा विश्व विद्यालय का खंड़र, म्यूजियम, शिव शांति स्तूप तथा अन्य ऐतिहासिक कलाओं एवं मूर्तियों का भ्रमण किया गया।
इस संबंध में 25 दिसंबर को संस्थान के संचालक राजेश कुमार मंडल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नियमित शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। जहाँ पर छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है।

उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे – इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते है। इसके अतिरिक्त छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है।

बताया गया कि प्रदीप महतो, ब्रजेश कुमार, नितिन कुमार, बादल, मंटू, राहुल, देवेंद्र, रंजीत, रवि, रिया कुमारी, करीना, पूनम कुमारी, संजना कुमारी, चंपा कुमारी, प्रीति, सलोनी, नफीसा, अनीसा, अंशु सोनी, नीशू सोनी, पूजा कुमारी, ममता, कंचन, शीतल, पायल, आदि।

नदिया फिरदोस, अंकिता, काजल, माही, नीतू, अनीता, रेखा, पुष्पा, सोनिया, जगेश्वरी, सपना, सुषमा, मालती, दीपक, भोला, राज, गुलशन, सुनील, रवि, दिलीप इत्यादि विद्यार्थी भ्रमण हेतु गए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *