प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी रहिवासी 40 वर्षीय रेडिमेट कपड़ा व्यवसायी अंचू पाल ने 15 जनवरी की संध्या चार बजे फांसी लगा ली। जिसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक व्यवसायी का बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मार्केट में लोकनाथ ड्रेसेस नामक रेडिमेट कपड़ा का दुकान था। मृतक ने अपने घर के कमरे में ही गमछा के सहारे फांसी लगा लिया, जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। व्यवसायी के मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक अपनी पत्नी व आठ वर्षीय पुत्री के साथ घर में रहता था।बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक घर में अकेले था। उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन समीप ही बंगाली टोला स्थित अपने मां पिता के घर गई थी। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()













Leave a Reply