Advertisement

श्रमिक समस्या को लेकर राकोमसं प्रतिनिधियों ने पीओ से की वार्ता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 29 अगस्त की संध्या स्थानीय परियोजना पदाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में वार्ता की। नेतृत्व राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल श्रमिक समस्याओं को लेकर जारंगडीह पीओ परमानंद गुइन से वार्ता किया। वार्ता के क्रम में क्षेत्रीय सचिव सिंह ने मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं एवं सेल के विषय में भी विशेष चर्चा की।

साथ हीं पूजा को देखते हुए कोयला रोड सेल का कोटा बढ़ाये जाने की मांग की। जिसपर पीओ गुइन ने अपनी सहमति जतायी। आयोजित वार्ता में क्षेत्रीय सचिव के अलावे अशोक ओझा, किशुन मंडल, सीताराम तुरी, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *