महेंद्र विश्वकर्मा का निधन आरसीएमयू व समाज के लिए बड़ी क्षति-अजय
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के मशहूर मजदूर नेता राजेंद्र बाबू के विश्वासपात्र आरसीएमयू के स्तंभ महेंद्र विश्वकर्मा का निधन संगठन व समाज के लिए बड़ी क्षति है। जीवन के हर उतार और चढ़ाव में चट्टान की तरह साया बनकर राजेंद्र बाबू के साथ अपने धर्म और फर्ज का निर्वाह किया।
उक्त बाते इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने महेंद्र कुमार विश्वकर्मा के निधन की सूचना पाकर शोक प्रकट करते हुए 21 मई को कही। उन्होंने कहा कि दिवंगत विश्वकर्मा बेरमो कोयलांचल में सरपंच के नाम से भी प्रसिद्ध थे। मजदूरों के अनेक जटिल समस्याओं का निराकरण करवाने का उन्होंने कार्य किया। अस्वस्थ रहने के बावजूद मजदूरों के पीड़ा के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनका निधन आरसीएमयू परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
ज्ञात हो कि, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा का 21 मई की अहले सुबह बोकारो के मुस्कान अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से कथारा क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
शोक प्रकट करनेवालो में मुख्य रूप से आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, विजय यादव, शहादत हुसैन, रणजीत सिंह, रंजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार, अर्जुन रविदास, एन एन मिश्रा, संजय पांडेय, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद अंसारी, पिंटू राय, पिंटू शर्मा, राहुल शर्मा, रवि सिंह, शकील अहमद, नसीम अख्तर, संतोष सिन्हा, कमलकांत सिंह, वेदव्यास चौबे, इम्तियाज अहमद, विजय नोनिया, मंसूर खान, सरवन कुमार, पंचराम, हरिहर नोनिया, अर्जुन चौहान, भीखम कुमार सहित अन्य शामिल थे।
31 total views, 31 views today