श्रमिकों के कल्याणकारी कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी-माधुरी मडके
लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करे प्रबंधन-अजय कुमार सिंह
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल के इतिहास में बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के अमलाधिकारी कार्मिक (क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन) के रूप में एक महिला अधिकारी पदस्थापित की गयी है। क्षेत्रीय अमलाधिकारी के रूप में नव पदस्थापित माधुरी मडके का 28 मई को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा स्वागत किया गया।
आरसीएमयू प्रतिनिधि मंडल दल ने अमलाधिकारी मडके को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मंडल दल में शामिल यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सह सीसीएल उपाध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने जलवंत समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि सही और न्याय संगत कार्य समय सीमा के अंदर निष्पादित हो। अनावश्यक रूप से श्रमिकों को हताश और परेशान होने की स्थिति नहीं बने।

श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि मजदूर अपने सेवा काल में कठिन परिश्रम कर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं, वहीं अवकाश प्राप्त करने अथवा कर्मचारी का निधन के बाद आश्रित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सारी चीजों पर प्रबंधन गंभीर होकर समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करें।
उन्होंने लंबित मामले यथा अवकाश प्राप्त और सेवा निवृत्त कर्मचारियों का 2 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन मद में काटा गया राशि का भुगतान किए जाने, लंबित पड़े श्रमिकों का पे प्रोटेक्शन को अति शीघ्र लागू करने, लंबे समय से कुंडली मारे बैठे संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मियों का टेबल स्थानांतरण किए जाने, समय सीमा के तहत एसएलपी लागू किए जाने, समय पर श्रमिकों का पदोन्नति देने, कार्यस्थल पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने आदि मुद्दों पर ध्यान आकर्षण कराया।
प्रतिनिधि मंडल को अमलाधिकारी मडके ने भरोसा दिलाया कि कल्याणकारी कार्य या लंबित मामलों का निष्पादन किए जाने को लेकर उनके द्वारा जल्द कार्रवाई की जायेगी। कहा कि श्रमिकों का वेलफेयर उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

अमलाधिकारी को सम्मानित करनेवालो में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित वेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती, सूर्यकांत त्रिपाठी, एन. के. त्रिपाठी, एन एन मिश्रा, संजय पांडेय, शिवजी पाठक, शहादत हुसैन, रणजीत सिंह, जमालुद्दीन, देवाशीष आस, संतोष सिंन्हा, कमल कांत सिंह, सुरेश ठाकुर, रमाकांत सिंह, मो. शमीम, सिराजुल, इस्लाम अंसारी, अर्जुन चौहान, सुजीत मिश्रा, द्वारिका, श्याम सुंदर, संतोष राम गोड, महिला नेत्री सविता सिंन्हा व् अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply