एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के आसपास के छठ घाटों की साफ सफाई एवं मार्ग मरम्मति कराने को लेकर 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित किया है।
महाप्रबंधक को प्रेषित पत्र में आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि आगामी दिनों में लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। यह पर्व कथारा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण झारखंड में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भाष्कर (सूर्य) को अर्घ्य देने हेतु विभिन्न घाटों पर एकत्र होते हैं।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों की समुचित सफाई, रोशनी की व्यवस्था एवं आवागमन के मार्गों को सुगम एवं सुरक्षित बनाए जाने की जरूरत है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने महाप्रबंधक से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि छठ पर्व के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पुण्य के भागी बने।
![]()













Leave a Reply