Advertisement

क्षेत्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में आरसीएमयू का सदस्यता अभियान

मजदूरों का विश्वसनीय संगठन है आरसीएमयू-अजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है। इस कड़ी में बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में आरसीएमयू द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत बीते दिनों यूनियन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया।

जानकारी देते हुए 22 जून को यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि कथारा क्षेत्र में मजदूर संगठन के रूप में आरसीएमयू सबसे बड़ी संगठन की भूमिका में है। कहा कि सबसे ज्यादा सदस्य संख्या आरसीएमयू का है, जो मजदूरों का विश्वास और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी मजदूरों के हर सुख दु:ख में शामिल होकर अपने परिवार के सदस्य के रूप के भूमिका का निर्वाह करते हैं। जिससे मजदूरों का विश्वास संगठन के प्रति बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर यह मानते हैं उनका भविष्य यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक अनुप बाबू के नेतृत्व में सुरक्षित है। कुशल प्रशासक कुशल प्रबंधक के तहत अनुप बाबू को कार्य करने की शैली है। जिसका लाभ संगठन को मिलता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के पदाधिकारी ने शाखा के पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए कड़ी मेहनत करते हुए मजदूरों का विश्वास बरकरार रखने का संदेश दिया। शाखा के पदाधिकारी में कथारा वाशरी के अध्यक्ष मोहम्मद कयूम, वाशरी के सचिव रंजय कुमार सिंह, आर आर शॉप के सचिव शहादत हुसैन को क्षेत्र के पदाधिकारी ने संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए संगठन के सदस्यता की शुरुआत की शुभकामना दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, शाखा के पदाधिकारी मोहम्मद कयूम, रंजय कुमार सिंह, शहादत हुसैन, सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे। इसके अलावा मोहम्मद कलीम, सोहनलाल, अनीश कुमार, मोहम्मद जमाल, शैलेंद्र मुर्मू आदि सदस्यता अभियान का हिस्सा बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *