Advertisement

नप अध्यक्ष प्रत्याशी निर्मला देवी की जीत को ले जवाहरनगर में आरसीएमयू की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जवाहर नगर में 19 फरवरी को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बेरमो जोन की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में फुसरो नगर परिषद से अध्यक्ष पद के समर्थित उम्मीदवार निर्मला देवी की जीत को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त की।

राकोमयू सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार के जवाहरनगर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय ने की। बैठक में कहा गया कि यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे मुस्तैदी के साथ नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्मला देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार में भाग लेकर विजयी बनाने का कार्य करेंगे। कहा गया कि बेरमो को जिस प्रकार स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे, स्वर्गीय राजेंद्र बाबू, स्वर्गीय गिरिजा शंकर पांडेय, स्वर्गीय महेंद्र विश्वकर्मा कार्य किया है, इसका लाभ प्रत्याशी के पक्ष में मिलना तय है।

वक्ताओं द्वारा कहा गया कि बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह बेरमो के विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। शिक्षा का मामला हो, रोड, पुल, पुलिया एवं फुसरो को सुसज्जित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। जो आज विकसित बेरमो के रूप में यहां के रहिवासी इसके साक्षी हैं। अनुप बाबू द्वारा किए गए विकास कार्य के परिणाम स्वरूप नगर परिषद की प्रत्याशी निर्मला देवी का जीत होना तय है। आरसीएमयू के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे लगन और मेहनत के साथ प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से श्यामल कुमार सरकार, सुबोध सिंह पवार, दिगंबर महतो, अजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, मुरारी सिंह, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, प्रताप सिंह, जय नाथ तांती, एस. शिव कुमारन, रविंद्र कुमार, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे। एक अन्य समाचार के अनुसार नप फुसरो से अध्यक्ष पद प्रत्याशी निर्मला देवी द्वारा 19 फरवरी को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के तहत करगली गेट के तमाम छोटे- बड़े दुकानदार, रहिवासी, घुटियाटांड़ कॉलोनी, रीजनल अस्पताल कॉलोनी में चलाया गया तथा रहिवासियों से समर्थन माँगा गया।

इस अवसर पर प्रत्याशी के साथ धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही अनुपमा सिंह, पुर्व नप अध्यक्ष राकेश सिंह, इंटक नेता श्यामल सरकार, छड़ी हांथ में लिए पूर्व नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *