एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बीते 7 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अमलो रेलवे साइड में पीट मीटिंग के पूर्व जनता मजदूर संघ नेता विकास सिंह द्वारा एमटीके पुष्कर कुमार के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी काम में बाधा डालने, हाजिरी खाता छीनने के विरोध में आरसीएमयू ने मोर्चा खोल दिया गया।
इसे लेकर 8 जुलाई को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्र के नेताओं ने बैठक कर इस घटना की तीखी निंदा की। साथ हीं कहा कि प्रबंधन विकास सिंह पर कार्रवाई करें, अन्यथा यूनियन बाध्य होकर आगामी 10 जुलाई को ढोरी एरिया का चक्का जाम करेगी। साथ ही नेताओं ने जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से विकास सिंह को यूनियन से हटाने और संयुक्त ट्रेंड यूनियन से भी हटाने की अपील की है।
आरसीएमयू के ढोरी एरिया अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह, एरिया सचिव शिवनंदन चौहान और एएडीओसीएम के शाखा सचिव गणेश मल्लाह ने कहा कि किसी भी यूनियन नेता को मजदूर से उलझना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यदि विकास सिंह को कोई आपत्ति था तो सीसीएल प्रबंधन से शिकायत करना था। एमटीके के साथ हाथापाई और दुर्भाग्य करने का कोई औचित्य नहीं था। कहा कि विकास सिंह द्वारा एमटीके के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के कारण का स्वास्थ्य खराब हो गया। यह आरसीएमयू बर्दाश्त नहीं करेगा।
एमटीके पुष्कर कुमार ने बताया कि बीते 7 जुलाई को पीट मीटिंग के पहले यूनियन नेता विकास सिंह ने मुझसे हाजिरी खाता मांगा, नहीं देने पर छीनकर फाड़ने का प्रयास किया और गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे मेरा तबीयत खराब हो गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को लिखित रूप से शिकायत कर दिया हूं। प्रबंधन उचित कार्रवाई करें और हमारी सुरक्षा व्यवस्था करें।
जनता मजदूर संघ ढोरी एरिया सचिव विकास सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आरसीएमयू के नेताओं और एमटीके पुष्कर कुमार द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मैं एसएससी का सदस्य होने के नाते हाजिरी खाता मांगी। कहा कि पूरे परियोजना मे फर्जी हाजरी बनाई जा रही है। इसलिए हाजरी खाता की मांग की थी। एमटीके पुष्कर ने हाजरी खाता नही देते हुए हमारे साथ हाथापाई की है।
मौके पर यूनियन के ढोरी क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय, अमलो शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह सहित उत्तम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, आनंद विश्वकर्मा, उदय सिंह, परवेज अख्तर, बालेश्वर तुरी, हीरालाल स्वासी, शकील अख्तर, लखन महतो, अतिफ अफताब, शुकरा लोहार, दिनेश ठाकुर, पलटू मांझी, विशेश्वर प्रसाद, कुनी कुमारी, तुलसी कुमारी, अशोक सिंह, उपेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रूपेश नोनिया, जाफर अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply