Advertisement

कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर आरसीएमयू ने महाप्रबंधक को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 12 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त सम्मान समारोह इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के सम्मान में आयोजित किया गया। यहां केक भी काटा गया और मिष्ठान भी बांटे गए।

बताया जाता है कि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार बीते वर्ष 2024 के 12 जून को क्षेत्र के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला था। उनका एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर आरसीएमयू द्वारा केक मंगाकर जीएम से केक कटवाया गया। उन्हें पगड़ी पहनाई गयी। फूलों का गुलदस्ता देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि वे आप सब का आभारी हैं, जिन्होंने अपने कार्यबल के बदौलत क्षेत्र को एक बेहतर मुकाम पर पहुंचाया है। कहा कि उन्हें तो अपना एक वर्ष का कार्यकाल भी ठीक से याद नहीं था, इसके लिए वे आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के आभारी हैं। जिनके प्रयास से इस कार्यक्रम को भव्यता दी गई है। मजाकिया लहजे में जीएम ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि वे आज रिटायर हो रहे है, और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि अब तक कथारा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक महाप्रबंधक अपना सेवा दे चुके है, उनमें कई ऐसे भी महाप्रबंधक रहे है, जिनकी कीर्ति को आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है। इसी में से वर्तमान महाप्रबंधक संजय कुमार भी है, जिन्होंने मात्र एक साल के अपने कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए है जो समाज के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।

इस अवसर पर आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, सीसीएल रीजनल उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, वेदव्यास चौबे, शिवपूजन सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, देवाशिष आस, विजय यादव, रंजय कुमार सिंह, संजय मिश्रा, रणजीत सिंह, एन एन मिश्रा, राहुल शर्मा, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शमीम, कमलकांत सिंह, रंजीत सिन्हा, शिबू यादव, संतोष सिंह, सुजीत मिश्रा, भीम सेंट लुईस, राजू वर्मा, अमनदीप सिंह सहित सौ से अधिक यूनियन समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *