Advertisement

आरसीएमयू ने कथारा कोलियरी के नए पीओ के साथ की परिचयात्मक बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के पदाधिकारियों ने 28 नवंबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के नए परियोजना पदाधिकारी के साथ परिचयात्मक बैठक की।

परियोजना पदाधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न परिचयात्मक बैठक का नेतृत्व आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तमाम सदस्यों ने नये परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार से मुलाकात कर यूनियन के पदाधिकारी का परिचय एवं संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया।

बैठक में यूनियन की ओर से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं परियोजना में ऑपरेटर की कमी को दूर करने की मांग की गयी। बैठक में वरीयता के अनुसार श्रमिकों को आवास आवंटन की मांग, रिक्त पद के आलोक में पदानुति किए जाने, कार्य स्थल पर मजदूरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने आदि मांगों से नये पीओ को अवगत कराया गया। परियोजना पदाधिकारी ने भी संगठन को सकारात्मक रूप में प्रबंधन के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। यूनियन द्वारा सहयोग का भरोसा जताया गया।

इससे पूर्व आरसीएमयु क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती सहित तमाम पदाधिकारीयों ने कोलियरी पीओ रंजीत कुमार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, धनेश्वर यादव, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, शाखा सचिव इस्लाम अंसारी, गोपाल राम, होरिल महतो, नरेश महतो, गणेश महतो, मंसूर खान, संदीप रवानी, राजेंद्र वर्मा, नरेश यादव, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों यूनियन के सदस्य गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *