सुरक्षित उत्पादन और मजदूरों का वेलफेयर मेरी प्राथमिकता-पीओ
मजदूर समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था करे प्रबंधन-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी के नये परियोजना पदाधिकारी से 30 मई को इंटक से संबद्ध आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मजदूर समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की गयी।
सीसीएल के अन्य कोलियरी में सबसे गहरा माइंस के नाम से कथारा कोलियरी को जाना जाता है। कार्य की जटिलता और डीप माइंस में सुरक्षित उत्पादन और लक्ष्य की प्राप्ति के साथ टीम वर्क के तहत समस्त कार्यों का निष्पादन करने की प्राथमिकता होगी। उक्त बाते कथारा कोलियरी के नए पीओ शंभू नाथ झा ने आरसीएमयू प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने के बाद ही पूरा किया जा सकता है।
आने वाला दिन उत्पादन और वेलफेयर के मामले मे कथारा अपना इतिहास रचेगा। कहा कि पिछले वर्ष का भी उत्पादन अच्छा रहा। इस वित्तीय वर्ष में जो जवाबदेही मुख्यालय द्वारा दिया गया है उस जवाबदेही का निर्वाह कर्तव्य निष्ठा के साथ ट्रेड यूनियन, श्रमिक और अधिकारियों के टीम वर्क के साथ पूरा करने का कार्य किया जाएगा।
यूनियन द्वारा परियोजना पदाधिकारी का स्वागत करते हुए संक्षिप्त वार्ता में लंबित मजदूर समस्याओं की ओर भी नये पीओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसमें श्रमिकों का पदोन्नति, आवास और कॉलोनी का रख-रखाव, मजदूरों का लंबित एरिया का भुगतान, कॉलोनी में लाइटिंग की व्यवस्था, कार्यस्थल पर पेयजल मुहैया कराने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

पीओ से भेंट व् वार्ता में कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, पीओ के वरीय निजी सहायक आरएस मिश्रा, प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, परियोजना के सहायक सचिव सूर्यकांत त्रिपाठी, देवाशीष आस, वेदव्यास चौबे, हरिहर नोनिया, अर्जुन चौहान, शिवदत्त नोनिया, मोहम्मद अंसारी, संतोष सिन्हा, जीतन कमार, कौशिक दत्ता, आदित्य उपाध्याय, पिंटू कुमार, नागेश्वर नोनिया, भिखम कुमार, संदीप रवानी, महेश्वर मांझी, बिंदुचंद हेंब्रम, विजय यादव, राजू वर्मा, लकी सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह, श्रवण कुमार, द्वारिका, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, बीजू राम, शशि कुमार, रोज मोहम्मद सहित अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply