Advertisement

आरसीएमयू बीएंडके क्षेत्रीय सचिव का स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के आरसीएमयू के क्षेत्रीय समिति में क्षेत्रीय सचिव के पद पर सुबोध सिंह पवार बनाये गये है। पवार को क्षेत्रीय सचिव बनाये जाने पर यूनियन के उत्साही साथी और कर्मठ सहयोगी नसीम अख्तर द्वारा बीते 11 जून की संध्या अपने आवासीय कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा नये क्षेत्रीय सचिव को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव पवार ने कहा कि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के भरोसे को वे मजबूती प्रदान करेंगे। कहा कि वे क्षेत्र के श्रमिक जमात का आवाज बनेंगे। संगठित और असंगठित मजदूरों को एक सूत्र में बांधकर उनके हक और अधिकार की रक्षा के लिए योजना बद्ध तरीके से कार्य करेंगे।

बेरमो कोयलांचल में मजदूरों के हर सुख दु:ख का सहभागी बनकर आवाज बनने का उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर प्राकृतिक संरचना के विपरीत कार्य करते हैं, वही वे अपने मौलिक अधिकार से वंचित हो, यह अनुचित है। प्रबंधन को मजदूरों के वाजीब हक को हर हाल में पूरा करना होगा। मिले सम्मान के लिए उन्होंने साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप सबों का प्यार मिल रहा है, निश्चित रूप से यह मुझे ताकत प्रदान करेगा। प्राप्त संगठन की शक्ति का सदुपयोग मजदूरों के भलाई में लगाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कथारा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोल इंडिया मुख्यालय के जयप्रकाश सिंह, अमर बहादुर सिंह, नसीम अख्तर, मोहम्मद शमीम, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आश, संतोष सिंन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *