Advertisement

आरसीएमयू व् कांग्रेस कथारा परिवार ने दिगंबर महतो का किया स्वागत

जुझारू और कर्मठ साथी का पार्टी में शामिल होने से संगठन को होगा लाभ-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लंबे अंतराल के बाद पुनः कांग्रेस पार्टी में दिगंबर महतो के शामिल होने को लेकर 3 जून को इंटक से संबद्ध आरसीएमयू व् कांग्रेस कथारा परिवार ने भव्य स्वागत किया। नेतृत्व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक अजय कुमार सिंह कर रहे थे।

इस अवसर पर झामुमो उलगुलान छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए दिगंबर महतो ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस तथा इंटक से जुड़कर बेरमो में राजनीति करके एक अपना अलग और पहचान बनाकर मुकाम बनाया था। 14 वर्षों तक वनवास में रहकर जब वनवास खत्म हुआ तो पुनः राजेंद्र बाबू के प्रति आस्था रखते हुए बेरमो विधायक अनुप बाबू के नेतृत्व में कार्य करने के लिए संगठन में शामिल होकर क्षेत्र की सेवा करने का मन बनाये है। दिगंबर महतो ने कहा की आजीवन कांग्रेसी बनकर और कांग्रेसी रहकर अपनी सेवा प्रदान करूंगा। हर संभव अनुप बाबू की ताकत बढ़े वैसा कार्य रहेगा। अपनों का स्नेह और प्यार पाकर अभीभूत हूं। हमेशा सबके सुख दु:ख का साथी बना रहूंगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि जुझारू एवं अनुभवी साथी दिगंबर महतो का संगठन से दूर होना यूनियन तथा पार्टी को काफी खलता था। यूनियन तथा पार्टी महतो को अपने परिवार का ही सदस्य मानकर चलते थे, लेकिन एक ही घर में अलग-अलग कमरे में रहना सभी को नागवार लगता था।

राजनीतिक घटनाक्रम में कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह का संगठन के पुराने साथियों के प्रति लगाव और प्रेम जो साथ में है उनके प्रति भी जो साथ में नहीं है उनके प्रति भी हमेशा एक जैसा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुप बाबू अपने विरोधियों को भी अपना ही मानते हैं। पूरे विधानसभा वासी को अनुप बाबू अपना परिवार और सदस्य मानते हैं। इसी कड़ी में उनके नेतृत्व और प्रेम के तहत दिगंबर महतो पुनः कांग्रेस में शामिल हुए है। जल्द ही समारोह आयोजित कर कथारा में भी सम्मान समारोह किया जाएगा।

बधाई देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, रीजनल कमेटी के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, क्षेत्र के सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, शाखा सह सचिव कमलकांत सिंह, प्रमोद यादव व् अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *