Advertisement

आम हड़ताल में शामिल नहीं होगा आरसीएमएस-वरुण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का समर्थन नहीं होगा। उक्त बातें 7 जुलाई को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित आरसीएमएस कथारा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के बेरमो जोन प्रभारी सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कही।

बतौर मुख्य अतिथि आरसीएमएस सचिव सिंह ने कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियन की हड़ताल को लेकर किसी भी यूनियन द्वारा अब तक समर्थन की मांग नहीं की गई है। ऐसे में उनका यूनियन 9 जुलाई के हड़ताल का समर्थन नहीं करेगी। लिहाजा हड़ताल के दिन उनके यूनियन समर्थक कामगार कार्य स्थल पर पहुंचकर आम दिनों की भांति राष्ट्रहित में काम करेंगे। ऐसे में प्रबंधन का दायित्व है कि हड़ताल का विरोध कर कंपनी के सहयोग करने वाले कामगारों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराये। उन्होंने कहा की संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत 9 जुलाई की हड़ताल मजदूर विरोधी है। इस हड़ताल से देश को क्षति के साथ कोयला उद्योग का नुकसान होगा। इसलिए उक्त हड़ताल का राकोमसं बहिष्कार करेगा। साथ हीं राकोमसं के तमाम साथी कर्मचारी कार्य पर जायेंगे, ताकि देश हित, उद्योग हित व मजदूर हित संभव हो सके।

उन्होंने संगठन की मजबूती व् सदस्यता बढ़ाने को लेकर बेरमो कोयलांचल के तीनो क्षेत्र के पदाधिकारियों से कहा कि मजदूर समस्याओं को जानने के लिए सभी परियोजनाओं मे पहुंचे तथा उसके निदान के लिए प्रबंधन पर दबाब बनाये। उन्होंने यूनियन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सहायक सचिव वकील अंसारी ने कहा कि बंदी के दिन कामगार साथी अन्य दिनों से ज्यादा काम करेंगे, इसके लिए उनका यूनियन कमर कसकर तैयार है। जबकि मोहम्मद फारूक ने कहा कि राकोमसं कोयला मजदूरों का सबसे भरोसेमंद संगठन है। संगठन में कोयला मजदूरों को उम्मीद है। मजदूर समस्या का निदान सिर्फ राकोमसं ही कर सकता है।

प्रबंधन को हड़ताल को लेकर कामगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब यदि हड़ताल में शामिल यूनियन उनसे समर्थन की मांग करेगी तब भी वे किसी भी हाल में समर्थन नहीं देंगे। मौके पर उपस्थित तमाम जनों ने एक स्वर मे 9 जुलाई के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का वहिष्कार करने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, संचालन जारंगडीह शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक ओझा ने की।

मौके पर वरुण कुमार सिंह के अलावा अंजनी सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय सचिव उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवतानंद दुबे, गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष राजकुमार साव, कथारा कोलियरी शाखा सचिव मोहम्मद फारूक, अध्यक्ष गणेश गोप,‌ स्वांग वाशरी शाखा सचिव बीके श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरवलाल प्रजापति, कृष्ण मंडल, नंदकिशोर प्रसाद, मोहम्मद नौशाद, हेमंत सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, एसएन रेड्डी, देवराज भुइयां, अरविंद शर्मा, मोचीराम खटाई, अनील शर्मा, रमेश राम, कन्हाई चौहान, अर्जुन सिंह, जाहिद आलम, भीम नारायण मंडल, मो. हनीफ, शामू रेड्डी, कृष्ण हरि, अशोक घासी, बीके श्रीवास्तव, राजकुमार साव, भेरूलाल प्रजापति, हरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह, किशुन मंडल, कन्हाई चौहान आदि उपस्थित थे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *