Advertisement

आरसीएफ पुलिस ने एम.पी.डी.ए.के आरोपी को पहुंचाया जेल

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आतंक का प्रयाय बने प्रथमेश प्रकाश गोले उर्फ पात्या उर्फ पाड्या (28) नामक खतरनाक आरोपी को आरसीएफ पुलिस ने एम.पी.डी.ए.के तहत ठाणे सेंट्रल जेल भेज दिया है। आरोपी को आईपीसी की धारा 394, 341, 323, 504, 506 (2) सहित धारा 37(1) (ए), 135 मपोका के तहत गिरफ्तार किया गया था।

उक्त आरोपी के विरूद्ध आरसीएफ पुलिस स्टेशन से जबरन चोरी करना, जान से मारने की धमकी देना, घातक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना, घातक हथियार रखना जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इन अपराधों के अनुरूप आरोपी को पुलिस आयुक्त बृहन्मुंबई के प्रस्ताव अधिनियम के तहत प्रस्तुत किया गया था।

गौरतलब है कि आरसीएफ पुलिस (RCF Police) हद में रहने वाला आरोपी की गिरफ़्तारी से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। चूंकि आतंक का प्रयाय बने प्रथमेश प्रकाश गोले से लोग काफी परेशान थे। इसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुरलीधर करपे ने उसे समझने की कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी ने तड़ीपार अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र पाटिल की टीम को हाई अलर्ट किया।

इस टीम में एस.पी.ओ. फादर गुलाब चौधरी, पी.एस. सचिन वाघचौरे, एम.पी.एस. मीनल पाटिल आदि शामिल थे। उक्त आरोपी को 1अगस्त 2023 को पुलिस आयुक्त के आदेश सं. 11/पीसीबी/डीपी/जोन-6/2023 के तहत प्लेसमेंट आदेश पारित किया गया। पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई द्वारा के आदेश पर चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे ठाणे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *