Advertisement

आरसीएफ पुलिस ने पकड़े दर्जनों बंगलादेशी नागरिक

15 वर्षों से अवैध रूप से रह रहीं थीं महिलाएं, चढ़ी पुलिस के हत्थे

मुश्ताक खान/मुंबई। हाल के दिनों में शहर मुंबई सहित पुरे देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सरकार की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आरसीएफ पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों चेंबूर कैंप स्थित आरसीएफ कंपनी के गेट नंबर 3 के पास से पकड़ा है। इनमें शोबी अख्तर अब्दुल अवल खान (35) और रानी अमीर तोसोरुद्दीन मंडल (46) का समावेश है। इन दोनों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 1950 की धारा- 6 विदेशी नागरिक आदेश 1948 की धारा 3 (1) (ए) के साथ विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी संतोष कैलास येले (32) की शिकायत पर की गई है। विगत 15 वर्षों से अवैध रूप से रह रहीं इन महिलाओं सहित पुलिस ने दो महीनों में एक दर्जन से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस के जोन 6 में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के अलावा महाराष्ट्र में प्रतिवंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जोन 6 के कुल दस पुलिस स्टेशनों में इस अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार जोन 6 के हद में आने वाली कुल 10 पुलिस स्टेशनों की कार्रवाई में सैकड़ो बंगलादेशियों को पकड़ा जा चूका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक पकडे गए लोगों में कुछ नाइजेरियन नागरिकों का भी समावेश है।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को आरसीएफ पुलिस के इस अभियान ट्राम्बे डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त राजेश बाबशेट्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार घाटे के मार्गदर्शन में पीएसआई गणेश कर्चे, एएसआई विजय वाणी सहित पुलिस हवलदार रंधीर पाटिल, संतोष कैलास येले और मिनल पाटील ने घनी आबादी वाले इस इलाके से ढूंढ कर पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है। चूंकि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने से संबंधित कोई भी दस्तावेज इनके पास नहीं है। इसके अलावा गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित मार्ग को छोड़ कर बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।

Tegs: #RCF-police-caught-dozens-of-bangladeshi-citizens

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *