Advertisement

झारखंड की पटरी पर विकास की रेल दौड़ेगी-रविंद्र शांडिल्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य में इंडिया महागठबंधन की प्रचंड बहुमत से बनी सरकार के मुखिया और राज्य के 14वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चौथी बार शपथ ग्रहण एवं कैबिनेट मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कोडरमा रविंद्र शांडिल्य ने उनके रांची स्थित आवास पर अपने समर्थकों के साथ प्रसन्नता जाहिर करते मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।

शांडिल्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, विधायक गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन तथा गिरिडीह विधायक एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से भी शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शांडिल्य ने कहा कि शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के हद में पड़ने वाले कोडरमा सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों की विकास तथा चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियो को सम्मान एवं पेंशन देने की चर्चा पर कहा कि विगत 5 वर्षों में हेमंत सरकार द्वारा राज्य के हर एक वर्ग एवं जाति के लिए सरकारी कल्याणकारी योजना उनके अनुरूप तैयार कर उन्हें लाभान्वित करने का काम की है, जिसका प्रतिफल है कि आज झारखंड के 70 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र में इंडिया महागठबंधन की जीत हुई है।

अब यह स्थिर एवं मजबूत सरकार विकास की बेहतर रोशनी बिखरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों तक विकास का जाल एवं झारखंड राज्य की पटरी पर विकास की रेल दौड़ेगी।

हेमंत सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुवा, चंमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव, राधा कृष्ण किशोर, दीपिका सिंह पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की एवं प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को शपथ लेने पर शांडिल्य के अलावा झामुमो कोडरमा जिला सचिव पवन माइकल कुजूर, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, गंगा यादव, संजय पांडेय, बैद्यनाथ मेहता, इस्लाम अंसारी, अब्दुल कुद्दूस, श्यामदेव यादव, संजय कुमार साजन, दीपक विश्वकर्मा, निर्मला तिवारी, आदि।

मुन्नी कुमारी पांडेय, शशिकांत पांडेय, मोहम्मद सद्दाम, नौशाद, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप गुप्ता, दिवाकर तिवारी, अशोक सिंह, गणेश राय, चंद्रदेव यादव, कामेश्वर भारती, दिलीप चंद्रवंशी, संजय पांडेय, उमेश यादव, महेश वर्मा, मंजू देवी, गुड़िया देवी, राखी देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, माया देवी, निगम देवी सहित सैकड़ो समर्थकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *