Advertisement

देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान-रवीन्द्र

सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार मनायी गयी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य के रूप से गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, ढ़ोरी क्षेत्र के एसओपी कुमारी माला, जिप सदस्य नीतू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, मुखिया कल्पना देवी, वार्ड परिषद सदस्या लक्ष्मी देवी, डॉक्टर शैलया व डॉक्टर प्रेमा ज्योति सहित दर्जनो सीसीएल महिला कर्मी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला दिवस मना रही है। कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। आज की महिला किस प्रकार देश -विदेश एवं अपने घर मे सफलता का परचम लहरा रही है। हमारी मातृ शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

एसओपी माला ने कहा कि मातृ शक्ति की अनेको रूप है। हमारे विकाशील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृ शक्ति देश, विदेश तथा अपने गृहस्थ जीवन मे परचम लहरा रही है। कहा कि हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे। रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाऐं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परचम लहरा रही है। वही डॉ शैलया, डॉ प्रेमा ज्योति ने कहा कि सभी मातृत्व शक्ति अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट बनाये। साथ ही कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ रही है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित महिलाओं मे रेखा प्रसाद, राधा देवी, विभा सिंह, कल्पना देवी, शांति देवी, अनिता देवी, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति, बसंती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल है। इस अवसर पर सुबीर मुखर्जी, नुनुचंद महतो, बिरेन्द्र गुप्ता, संदीप उराँव, गब्बर सिंह, भुनेश्वर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *