Advertisement

रविदास मंदिर निर्माण शिलान्यास तिथि अगले आदेश तक के लिए स्थागित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सन्त शिरोमणि रविदास मंदिर समिति की समीक्षा बैठक एक जुलाई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नम्बर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता छोटन राम व संचालन रामानन्द रविदास ने की।

इस संबंध में छोटन राम ने जानकारी देते बताया कि सन्त शिरोमणि रविदास मंदिर का निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को होना था, परन्तु किसी कारण वश पूर्ण नही हो पाया। इसलिए अगले तिथि तक के लिए मंदिर निर्माण शिलान्यास को स्थागित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेनुघाट एक नम्बर में सन्त शिरोमणि रविदास मंदिर का निर्माण किया जाना है।

राम के अनुसार पुरे झारखंड राज्य में सन्त शिरोमणि रविदास का मंदिर नही है। इसलिए पूरे बेरमो अनुमंडल के संत रविदास के अनुयायियों का कहना है कि तेनुघाट में ही मंदिर निर्माण किया जाये। आदि धर्म सामाजिक संगठन की ओर से मंदिर निर्माण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री, बांध प्रमंडल अपर सचिव, उपायुक्त बोकारो को लिखित दस्तावेज दिया गया है।

मौके पर महंत सुदर्शन रविदास, सहदेव रविदास, उमाशंकर रविदास, राजू रविदास, जलेश्वर रविदास, राजेश्वर रविदास, सरयु रविदास, सुफल रविदास, जगदम्ब राम, चुलेश्वर रविदास, बैजू रविदास आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *