Advertisement

शिक्षक दिवस पर शिक्षक प्रतिभा सम्मान से रवि कुमार सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर चिकनी कुढ़नी में पदस्थापित शिक्षक अतरदह रहिवासी रवि कुमार को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रयास : एक सोच (भुजा क्लब) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरपुर शहर की मेयर निर्मला साहू एवं पटना की मेयर सीता साहू ने किया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिले के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई सम्मानित रहिवासी उपस्थित थे। जिसमें निर्मला साहू, सुरेश कुमार गुप्ता, सविता राज, गोपाल फ़लक, रवि रंजन, सुबोध कुमार, देवेंद्र साह आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *