Advertisement

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बने रवि, राजद नेताओं ने जताया हर्ष

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन विस्तार को लेकर दूसरी सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूचि के अनुसार रवि कुमार गुप्ता को राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ का बोकारो जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जानकारी के अनुसार जारी सूचि में इसके अलावे सत्येन्द्र कुमार शर्मा को धनबाद, बलराम प्रसाद साहू को लातेहार, सुनील कुमार कुशवाहा को रामगढ़ एवं बिरेन्द्र कुमार साव को कोडरमा जिला का अध्यक्ष बनाया गया है।

उक्त जानकारी 18 अक्टूबर को बोकारो थर्मल में राजद के वरीय नेता योधन नायक ने दी। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों का चयन होने से संगठन विस्तार होने के साथ साथ और मजबूत होगा। नायक ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष साहू राज्य के सभी जिला का दौरा एवं प्रवास करने के बाद सहमति उपरांत ही जिलाध्यक्षों का चयन कर रहे हैं।
बोकारो जिलाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता समेत नव मनोनीत सभी जिलाध्यक्षों को उन्होंने शुभकामनाएँ दी और विश्वास जताया कि दल हित में सभी बेहतर कार्य करेंगे। गुप्ता के मनोनयन पर बोकारो थर्मल के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *