Advertisement

रवि बने भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा के निर्देश पर भाजयुमो जिला महामंत्री निशिकांत कुमार द्वारा विष्णुगढ़ के जुझारू कार्यकर्ता रवि कुमार पांडेय को संगठन के प्रति समर्पित भाव और तत्परता को देखते हुए भाजयुमो हजारीबाग जिला मंत्री मनोनीत किया गया है।

नव मनोनीत जिला महामंत्री रवि ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसके लिए वे संगठन के उच्च पदाधिकारियों तथा विष्णुगढ़ के तमाम जनमानस के आभारी हैं। वे संगठन को मजबूती प्रदान कर पार्टी का गौरव बढ़ाएंगे।

पांडेय को जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी समेत पार्टी के दर्जनों गणमान्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *