Advertisement

जल गया सोनपुर में रावण का हाड़ मांस पर अस्थि पंजर को करना पड़ा धराशायी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। दशहरा के अंतिम दिवस विजयादशमी के अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर नगर के अंग्रेजी बाजार के निकट पर्यटन विभाग के विशाल प्रांगण में पटाखे एवं आतिशबाजियों के बीच लंकाधिपति राक्षस राज रावण का विशालकाय पुतला दहन किया गया।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के अंग्रेजी बाजार में धू-धूकर रावण का हाड़ – मांस जल गया, परन्तु, रावण के पुतले का अस्थि – पंजर नहीं जला। डट कर दर्शकों को चुनौती देते हुए वह खड़ा रहा। जैसे कह रहा हो देखते हैं कैसे जलाते हो? रावण की हठधर्मिता को देख हार कर जिस रस्सी से रावण के पुतले को बांध कर खड़ा किया गया था उसे खींचकर रावण को धराशायी करने का प्लान बनाया गया। यही किया भी गया। खींचकर मुंह के बल रावण को धरती पर गिराया गया। इस तरह बांस के फट्टों से बना रावण के शरीर का ढांचा टूट कर बिखर गया। तब कहीं जाकर दर्शकों ने शांति की सांस ली।

दर्शक यह संकल्प लेते हुए अपने – अपने घर की ओर लौटे की अब हमें अपने अंदर के रावण को मारना है। जब अपने अंदर के रावण को मारेंगे तब इस बनावटी रावण को बार – बार मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी अबला पर अत्याचार, व्याभिचार एवं अपहरण जैसे दुराचार नहीं करना है।

मंच पर पराशक्ति सीता, श्रीराम एवं लक्ष्मण का अभिनय करनेवाले कलाकार के साथ -साथ समारोह के मुख्य अतिथि सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, राजीव कुमार मुनमुन, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष राजनंदन, पूर्व मुखिया व समारोह के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राय, मुखिया दिनेश कुमार राय, सिवान पश्चिमी जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *