एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता का रांची आगमन पर समाज के गणमान्य जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
रौनियार वैश्य महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता का बिहार की राजधानी पटना से बीते 20 अप्रैल को अपने निज गृह नगर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना से हवाई मार्ग से रांची स्थित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे थे।
इनके स्वागत में पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में समाज के गणमान्य हवाई अड्डा पर बाजे गाजे के साथ उपस्थित थे। उनको गेट पर आते ही रौनियार एकता जिन्दाबाद, दुनियां के रौनियार एक हों, हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसा हो श्रवण प्रसाद जैसा हो आदि नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। उनके साथ आए निर्वाचित सभी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद को फूल माला पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

बताया जाता है कि रांची हवाई अड्डा से लेकर बिरसा चौक होते हुए दुल्हन बैंकेट हॉल तक रोड शो किया गया। पूरे रोड शो में उमड़ी जन शैलाब ने उनपर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। रोड शो में सैकड़ों चार पहिया गाड़ियों और अपार जन समूह का रैला चल रहा था।
लगभग तीन घंटा का नगर भ्रमण करते हुए जन समूह दुल्हन बैंकेट हॉल सभा स्थल पहुँचा। सभा मे सभी निर्वाचित अधिकारियों को फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविकान्त गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लवली गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, सहायक मंत्री अजय कुमार गुप्ता शामिल थे।
चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उपस्थित सभी गणमान्य जनों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में सबको साथ लेकर चलने, मिलकर काम करने, सबका मान सम्मान करते हुए समाज को विकसित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैंने आप सभी से वादा किया है उसे मैं निश्चित रूप से पूर्ण करूँगा। समाज के विकास के लिए हर संभव काम करूँगा। आपके आशा और विश्वास पर खरा उतरने का काम करूँगा। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अशीन करने और मान सम्मान के साथ स्वागत करने के लिए आप सभी को हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। इसके बाद उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने बैंक्यूवेट हॉल में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।
स्वागत कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिला के रौनियार समाज के गणमान्य शामिल थे। सभी ने कहा कि निश्चित रूप से नव निर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज एवं समाज के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। रौनियार समाज का मान, सम्मान और पहचान मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगा।
![]()












Leave a Reply