याद किये गए स्व. पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़
मुश्ताक खान/मुंबई। जनता के लोकप्रिय नेता व पूर्व सांसद एवं मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) के पूर्व अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ के स्वर्गवास के एक माह पूरा होने पर मुंबई कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य निलेश शयाम नानचे द्वारा चेंबूर स्लम सेल के जन संपर्क कार्यालय में 5 सौ जरूरतमंदों में राशन कीट वितरण किया गया। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने स्व. पिता और स्व. राजीव सातव की तस्वीर पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से 5 वृद्ध महिलाओं को राशन कीट देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा की कोरोनाकाल में लॉकडाउन की वजू से अधिकांश लोग बेकार हैं। इसे व मेरे स्वर्गवासी पिता एकनाथ गायकवाड़ की स्मृति दिन को ध्यान में रखते हुए निलेश ने चेंबूर में साकड़ों जरूरतमंदों को मुपत में राशन कीट दिया। इस लिए मैं मुंबई कांग्रेस और खासकर गायकवाड़ परिवार की तरफ से निलेश और उनके सभी साथियों का आभार मानती हुं।
इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष और डावटर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष कचरू यादव, महासचिव तुषार गायकवाड़, महासचिव संदीप शुक्ला , रोजगार सेल के अध्यक्ष जयवंत लोखंडे, रोजगार सेल के महासचिव डॉ सत्तार खान के हाथों भी कई लोगों को राशन कीट दिया गया। वहीं दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शंकर खड़तरे, राजू गोडसे, पूर्व नगरसेवक शैलेश धीवर, अजय त्यागी, हनीफ असारी, दिनेश सिंह, अमरजीत सिंह, कलीम काजी, शोएब शेख, राजीव त्रिपाठी, बबलू असारी, मनोज शुक्ला , अल्ताफ पटेल, जय सिंह गोयल, मुराद मस्तान, लंकेश कांबले, अश्विन बनसोडे, विक्रम म्हात्रे, गणेश म्हात्रे, गीता सिंह, कल्पना शिंदे, रेखा सावंत आदि लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply