Advertisement

एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है-रतनलाल मांझी

झामुमो द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) फुसरो नगर कार्यालय में 11 मार्च को नगर अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव उपस्थित थे।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा कि फुसरो नगर में संगठन का जो विस्तार हुआ है, वह पार्टी की जड़ों को और मजबूत करेगा। हम सभी को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है।

बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना संगठन की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है। यादव ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी वर्ग संगठनों (युवा, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान आदि) के अध्यक्ष और सचिव आगामी 20 अप्रैल तक अपनी समितियों का विस्तार पूर्ण कर लें।

विस्तार की विस्तृत रिपोर्ट अविलंब महानगर समिति को सूचित की जाए। कार्यकर्ताओं में इस विस्तार से नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें पार्टी के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

वक्ताओं ने जोर दिया कि पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही मुख्य लक्ष्य है। स्वागत कार्यक्रम का संचालन फुसरो नगर सचिव महताब खान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद, महानगर सचिव मदन कुमार महतो, आदि।

उपाध्यक्ष भोलू खान, गोविंद रजक, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव मुन्ना चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमील अंसारी, सचिव अकील खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बंसती देवी, सचिव सोनी कुमारी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष सोनू खान, सचिव रोहित महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष रणधीर राम, सचिव शंकर बेसरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना उरांव, सचिव

हीरू सिंह, व्यवसायी मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव आनंद सोनी, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष तुरी, सचिव टिंकू कुमार के साथ साथ नगर समिति के रिंकू खान, सूरज गिरि, सुरेश राम, रविन्द्र राम, राजेश सुपन, सुनील कुमार, अकील खान, रोहित महतो, असरफ अंसारी, शंकर बेसरा, संतोष ठाकुर, कलीम अंसारी, सूरज बाउरी, रीना देवी, हरे राम, गोविंद रजक, रामावतार सिंह, इस्तियाक अंसारी, जितेंद्र राम, हुमायूं खान, संजय कुमार, यूनियन के प्रमोद महतो, जयंत मेहता आदि दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *