प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने 28 सितंबर को विजयदशमी व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन में 200 स्वयंसेवको ने भाग लिया।
बोकारो जिला संघचालक रवि सिंगला, खंड कार्यवाह दीपचंद प्रसाद एवं खंड संघचालक पवन स्वर्णकार के नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित मेला टांड़ दुर्गा मंदिर परिसर से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। संचलन पेटरवार कसमार मार्ग मंदिर टोला, थाना रोड, स्वर्गीय छत्रु राम महतो चौक, एन एच 23 पेट्रोल पंप, बाजार टांड़, रथ चौक न्यू बस स्टैंड, बैंक मोड, बाजार टांड़, मठ टोला, बक्सी टोला, प्राचीन दुर्गा मंदिर खत्री टोला, बनर्जी टोला, सहाय टोला, ठाकुर टोला, पटवा टोला सहित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने गन्तव्य स्थल पहुंचा।
इस अवसर पर जिला संघचालक सिंघला ने कहा कि स्वयंसेवको व् संगठन की शताब्दी यात्रा है। उन्होंने उपस्थित जनों को राष्ट्र साधन के कार्यों और सामाजिक जीवन में संघ की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आरएसएस संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित, समृद्ध एवं व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का कार्य 100 वर्ष से किया जा रहा है। वही विजयदशमी 1925 को संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी, जो अब तक की हिंदुओं के सबसे बड़ी संस्था है।
प्रांत के मजदूर संघ के प्रचारक ब्रजेश ने संघ पंच परिवर्तन पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला के बौद्धिक कार्यवाह, बौद्धिक प्रमुख, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, सुधीर कुमार सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, बृजेश कुमार मिश्रा, जयप्रकाश ठाकुर, शंकर सोनी, नीरज कुमार सिन्हा, रवि शंकर प्रसाद, अरविंद ठाकुर, सुखदेव स्वर्णकार, मनोज शर्मा, अजीत लोहानी, पंकज कुमार सिन्हा, नागेश्वर सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, अनीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply