Advertisement

रुद्राभिषेक करने से भगवान काफी प्रसन्न होते हैं-रश्मि सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक ओम नमः शिवाय का जप करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं। उक्त बाते बोकारो जिला के हद में फुसरो नप वार्ड पार्षद रशिम सिंह ने 6 अगस्त को नगर परिषद क्षेत्र के रिभर साइड कॉलोनी स्थित कल्याण डे के आवास पर महादेव का रुद्राभिषेक के दौरान कही।

वार्ड पार्षद सिंह ने कहा कि भगवान शिव की पूजा, आराधना, वंदना, रुद्राभिषेक करने से भगवान अपने भक्त से काफी प्रसन्न होते है। यहां उपस्थित ब्राह्मणों की ओर से मंत्र उच्चारण के साथ विधि-विधान से कमल के पुष्प, दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव को स्नान कराकर हवन, आरती, पूजन किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *