Advertisement

दलित नाबालिग के साथ रेप, दरिंदगी व् ईलाज में लापरवाही शर्मनाक-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बीते 26 मई को मुजफ्फरपुर जिला के हद में कुढ़नी में दलित नाबालिग बेटी के साथ रेप, दरिंदगी और फिर ईलाज में लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर ईलाज होता तो पीड़िता की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन बिहार की भाजपा- जदयू की डबल इंजन सरकार ने बेटियों की सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती।

पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक ऐपवा चुप नहीं बैठेगी। दोषियों एवं लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए। उक्त बातें ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने 2 जून को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदों ने रेप किया, फिर चाकू से गर्दन, सीना एवं अन्य अंगों को बेरहमी से चीर डाला।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़िता का मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में 5 दिन ईलाज चलता रहा, जहां सुधार नहीं होने पर बीते एक जून को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) पटना रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में 4 घंटे एंबुलेंस में पीड़िता छटपटाती रही, लेकिन उसे बेड तक नहीं दिया गया। अंततः वह जीवन की जंग हार गयी और उस बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जब पीएमसीएच का यह हाल है, जहां पूरी की पूरी सरकार बैठी है तो अन्य अस्पतालों का हाल सहज ही समझा जा सकता है। महिला नेत्री बंदना सिंह के अनुसार बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। बेटियों व् महिलाओं की हत्या, अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। भाजपा-जदयू की डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल है। ऐपवा नेत्री ने कहा कि न्याय मिलने तक ऐपवा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *