Advertisement

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश

सलाखो के पीछे पहुँचा आरोपी
प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। महुआटांड़ थाना (Mahua tand block) के हद में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से स्थानीय युवक ने दुष्कर्म करने व् हत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे पहुँचा दिया है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र में शौच को गई 14 वर्षीय नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने व् गला दबाकर ईट से कूच कर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर 30 वर्षीय आरोपी ब्रह्मदेव मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर स्थिति में पीड़िता रांची में इलाजरत है।
इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ सतीश चन्द्र झा ने 26 दिसंबर को बताया कि रेप और हत्या के प्रयास का मामला है। पीड़िता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती शौच के लिए घर से कुछ दूर जंगल में गई थी। इस दौरान मौका पाकर गांव के आरोपी ब्रह्मदेव मुंडा ने हमला कर पीड़िता के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने युवती का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जान से मारने के लिए ईंट से प्रहार किया। बुरी तरह घायल पीड़िता घटना स्थल में ही बेहोश पायी गयी। जिसका रांची में इलाज कराया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार युवती के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जंगल के खेत में अस्त व्यस्त गंभीर अवस्था में बेहोश हालत में मिली। इलाज के लिए उसे तत्काल रामगढ़ ले जाया गया। जहां होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। रामगढ़ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती का बयान लिया और महुआटांड़ थाना को सूचना दी। इधर नाबालिग के फर्द बयान पर महुआ टांड़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने मामला दर्ज कर जहरलोंग रहिवासी आरोपी ब्रह्मदेव मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *