Advertisement

सीसीएल छठ घाट का रास्ता और रोशनी की करेगी व्यवस्था-रंजय सिंहा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो व् आसपास के छठ घाटों का सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) ने टीम के साथ निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार जीएम रंजय सिंहा ने सिविल और ईएंडएम विभाग के अधिकारीगण के साथ फुसरो-बोकारो मार्ग पर दामोदर नदी हिन्दुस्तान पुल, कल्याणी, ढोरी खास, अमलो बस्ती और घुटियाटांड़ गौशाला के समीप छठ घाट की खराब स्थिति के मद्देनजर निरीक्षण किया। महाप्रबंधक सिंहा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाट की पूरी सफाई कराई जाएगी और आसपास की झाड़ियों को भी हटाया जाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती तथा क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्राधिकारी असैनिक मनोज कुमार साह, अभियंता असैनिक राम लखन और अभियंता सहायक (ओवरसियर) किशुन रॉय ने कहा कि घाट का रास्ता बनाने और सफाई का कार्य किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। मौके पर उज्ज्वल मुखर्जी, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *