Advertisement

महायज्ञ से क्षेत्र का कल्याण तथा अच्छे संस्कारों की प्राप्ति-रानी सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महायज्ञ से उस क्षेत्र का कल्याण और अच्छे संस्कारों की प्राप्ति होती है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी तथा बेरमो विधायक कुमार जय मंगल की माँ रानी सिंह ने यज्ञ समिति की महिलाओं से एक भेंट में कही।

बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां प्रखंड के सीमांकन पर स्थित कथारा चार नंबर में आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर यज्ञ समिति की महिलाओं द्वारा आमंत्रण दिए जाने के उपलक्ष में रानी सिंह ने स्टॉफ क्वाटर ढोरी स्थित विधायक आवास में एक भेंट में कहीं।

रानी सिंह ने कहा कि महायज्ञ की सफलता के लिए वे कामना करते हैं। साथ हीं हर हाल में वे उक्त महायज्ञ में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से उस क्षेत्र के रहिवासियों में अच्छे संस्कार के साथ-साथ जनकल्याण के लिए सभी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि जहां अच्छे विचार आएंगे, वहां उत्तम समाज निर्माण होगा। यही यज्ञ की महत्ता है।

उन्होंने कहा कि जब समाज अच्छा होगा तभी जन कल्याणकारी कार्य संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए इस प्रकार के आयोजन से शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्वर्गीय पति के चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क के क्रम में जब भी उस ओर जाती थी तब निश्चित ही उस मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करती थी।

मंदिर निर्माण के लिए उनके स्व. पति द्वारा भी समिति को बराबर संदेश मिलता रहता था। वहां बने मंदिर उनके पति के अरमान को पूरा करती है। वह समिति को इसके लिए साधुवाद देते हैं, तथा महायज्ञ की सफलता की कामना करते हैं।

मौके पर उपस्थित यज्ञ समिति की महिलाओं ने रानी सिंह को नववर्ष की शुभकामना देते हुए शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित की। इस अवसर पर यज्ञ समिति की अर्चना सिंह, विभा सिंह, संगीता सिंह, कंचन देवी, सीमा देवी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *