Advertisement

रंगोली भारतीय संस्कृति व परंपरा का अभिन्न अंग-अर्चना अग्रवाल

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में 2 नवंबर को दीपोत्सव के शुभ अवसर पर छात्राओं के बीच रंगोली एवं आरती थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घघाटन ढोरी जीएम एम के अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने किया।

उद्घघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्ति समाज के लिए प्रेरक व मार्गदर्शक साबित हो सकती है। चित्रों के चित्रण में रंगों का अत्यधिक महत्व होता है।

रंग की कल्पनाओं को साकार रूप देते हैं। साथ ही उन्होंने यहां रंगोली का निरीक्षण भी किया। जिसमें कक्षा 6-10 की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को दो समूह बाल वर्ग व किशोर वर्ग में बांट कर प्रतियोगिता करायी गयी।

बाल वर्ग में कक्षा 6-8 एवं किशोर वर्ग में कक्षा 9-10 की छात्राएं शामिल थी। पूजा थाली सजावट में बाल वर्ग से आयशा कुमारी एवं श्वेता कुमारी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में पूजा थाल सज्जा में स्वेता एवं विभा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे।

वहीं रंगोली में बाल वर्ग से खुशी, नंदिनी सविता, मुस्कान प्रथम, स्वाति, अनन्या एवं रंजना द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह किशोर वर्ग में कंचन, लक्ष्मी एवं प्रगति को प्रथम, प्रियंका, कृति, खुशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मौके पर प्राचार्य इंद्रावती मिश्रा ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर निवेदिता मजूमदार, नूपुर सिंह एवं प्रणोती साहू निर्णायक की भूमिका में थी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर पुष्पा सिन्हा, विभा सिंह, अनुपमा झा, शिवपूजन सोनी, संजू ठाकुर एवं मीडिया प्रमुख कुमार गौरव आदि का योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *