एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में 16 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगीता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगीता में विद्यालय के कक्षा प्रथम से कक्षा दशम के भैया बहनों ने बढ- चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष ओम शंकर सिंह की धर्मपत्नी पुनम सिंह, विद्यालय के सह सचिव अर्चना सिंह ने सभी कक्षा के बाहर बनी रंगोली का निरीक्षण कर सभी भैया बहनों प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदीजी एंव कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply