सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा रेंज वन विभाग में वन क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में नए रेंजर परमानन्द रजक ने पदभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद जिले से पदोन्नति के उपरांत रेंजर परमानन्द रजक की पदस्थापन स्थानांतरित कर गुवा क्षेत्र में किया गया है। विगत वर्षों से वन क्षेत्र का अनुभव रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी नव नियुक्त रेंजर परमानन्द रजक गुवा आने के पूर्व रामगढ़, बोकारो जिला के बेरमो, तेनुघाट,v गोमियां के अतिरिक्त बिहार राज्य के सहरसा, बेगूसराय एवं सिवान में भी कार्यरत रह चुके है।
बिहार के मुंगेर के रहने वाले रेंजर परमानन्द रजक ने एक अप्रैल को बताया कि उनका यह प्रयास रहेगा कि सारंडा वन क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनी रहे। साथ ही अवैध रूप से वनों को हानि पहुंचाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पेड़ पौधों से असीम लगाव रखने वाले रेंजर रजक का मानना है कि वनों की रक्षा संयुक्त रूप से सभी को अधिकार है। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण को सुंदर बनाने हेतु वृक्षों की कटाई के साथ-साथ भूमि के खनन पर भी रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खनन व पेड़ो को काटना कानूनी अपराध है, जिसे हर व्यक्ति को समझना एवं इस पर अमल करना चाहिए। इससे पूर्व अतिरिक्त प्रभार के तौर पर रेंजर रामनंदन राम गुवा रेंज को बतौर प्रभारी रेंजर के रूप में अस्थाई रूप से देख रहे थे।
![]()













Leave a Reply