Advertisement

दिवंगत बिमल जक्रियास की विधवा को रेंजर ने चार लाख का दिया मुआवजा

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सारंडा जंगल स्थित ससंग्दा (किरीबुरु) वन क्षेत्र के करमपदा-तोपाडीह ग्रामीण वन सड़क मार्ग पर आवागमन के दौरान जंगली हाथी ने बिमल जक्रियास को पटक कर मार दिया था। बिमल झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा के तोपाडीह का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को बिमल की विधवा पत्नी प्रेम दानी मुंडा को किरीबुरु के रेंजर शंकर भगत ने मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपि मुंडा व मजदूर नेता वीर सिंह मुंडा द्वारा सत्यापित करने के बाद चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर किरीबुरु के रेंजर शंकर भगत ने कहा कि सारंडा के ग्रामीणों को वन्य प्राणियों द्वारा हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। यह दुःखद है, लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात का है कि ग्रामीण हाथियों या अन्य वन प्राणियों के कॉरिडोर को जंगल काट कर नया घर बनाकर खंडित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर वन्य प्राणियों के कॉरिडोर को बचाना है, तथा लकड़ी तस्करों के खिलाफ संयुक्त प्रयास से अभियान चलाना है।

रेंजर भगत ने कहा कि हाथियों का 11 सदस्यीय समूह, जिसमें दो बच्चा शामिल है, करमपदा कम्पार्टमेंट के जंगलों में सक्रिय है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि हाथियों से ग्रामीण अपने आप को सुरक्षित करें तथा उससे आस पड़ोस के रहिवासियों को बचाव हेतु जागरुक करें। तभी सुरक्षित रह पाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *