Advertisement

रांची के फैशन डिजाइनर निधि को मिला राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मन में जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसे सच कर दिखाई है झारखंड की राजधानी रांची की रहनेवाली फैशन डिजाइनर निधि ने।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित फैशन डिजाइनर निधि कुमार को इमर्जिंग टैलेंट इन इंडो-वेस्टर्न फैशन के अंतर्गत राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। निधि की भारतीय सेना परिवार की पृष्ठभूमि रही है, लेकिन उन्होंने फैशन दुनिया में अपना ब्रांड- लेबल निधि कुमार बनाया और चर्चित हुई। निधि अपने परिवार में पहली उद्यमी के रूप में कार्य कर रही है।

हाल ही में फैशन जगत में काम करने वाले भारितीय समाज के लिए वर्ल्ड डिजाइन फोरम द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में नेशनल डिजाइनर्स अवॉर्ड सीजन-6 का आयोजन किया गया, जिसमे रांची की निधि को राष्ट्रीय डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस संबंध में 9 मार्च को निधि ने एक भेंट में कहा कि उन्होने लेबल निधि कुमार का निर्माण वर्ष 2016 में रांची में किया था।

यह ब्रांड युवाओं के दिमाग में जगह बनाना शुरू कर दिया है, क्योंकि यह उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है। वर्तमान में निधि की विशिष्ट शैली और दृष्टि उत्कृष्ट डिजाइन और गुणवत्ता का पर्याय बन गया है।

ज्ञात हो कि, निधि ने रांची के कांके रोड स्थित एक मामूली दुकान में अपना बुटीक की यात्रा लेबल निधि कुमार सिर्फ एक सिलाई मशीन और दो बनारसी कपड़ों के साथ शुरू की थी। उन्होने बुटीक का विस्तार कर वर्तमान में 12 कुशल श्रमिकों के साथ 1300 वर्गफुट की दुकान का संचालन कर रही है। ग्राहक उनकी उत्कृष्ट कृतियों की सराहना और फैशन कला के प्रति उनके जुनून को सलाम करते है।

निधि अपने संयुक्त परिवार, विशेषकर अपने पति मर्चेंट नेवी में कैप्टन निशांत कुमार और बेटी के अटूट समर्थन को स्वीकार करती हैं। उनके पति के निरंतर प्रोत्साहन और सहायता ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निधि की सफलता की कहानी फैशन दुनिया के डिजाइनरों और उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *